उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन बिल कार्यालय में प्रस्तुत न करने पर जिले के 12 माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ डीआईओएस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। 27 फरवरी तक वेतन बिल जारी न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल ने होली के त्योहार के मद्देनजर सभी माध्यमिक विद्यालयों को त्योहार के पहले शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन निर्गत करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन एक दर्जन माध्यमिक विद्यालयों की ओर से शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन बिल डीआईओएस कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया। डीआईओएस एमपी सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया।
उन्होंने कहा कि प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों द्वारा शासकीय आदेशों की अवहेलना कर होली जैसे त्यौहार पर वेतन से वंचित रख विभाग की छवि धूमिल करने प्रयास किया जा रहा है। 27 मार्च की सुबह दस बजे तक यदि वेतन बिल कार्यालय में सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर उपलब्ध नहीं कराया गया तो माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के तहत प्रबंधतंत्र के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ये स्कूल शामिल
जिले के कुंवर हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज बेला, श्रीजगदीश चंद्र अग्निहोत्री इंटर कॉलेज सहार, श्रीश्याम लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुरुखुर्द, राधारमण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फफूंद, किसान विद्यापीठ इंटर कॉलेज दलीपपुर, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज कैथावा, जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज, किसान इंटर कॉलेज भाग्यनगर, राधा बल्लभ इंटर कॉलेज फ फूंद, मानस इंटर कॉलेज कंचौसी बाजार, गांधी इंटर कॉलेज एरवाकटरा, जन सहयोगी इंटर कॉलेज बुढ़ादाना सहित 12 कॉलेज शामिल हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know