उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता मौरावां उन्नाव रोहित सविता
मोरवा उन्नाव: जानकारी के अनुसार राजकुमार उर्फ छोटू (25) पुत्र स्व0 गोलू लोधी निवासी झुलाऊ मोहल्ला हिलौली बीती शाम को 5 बजे शिवदयाल खेड़ा मजरे कुदरा गया था जहाँ से वो लौट कर वापिस नहीं आया। और म्रतक की माँ ने बताया कि उसी गांव के सरला देवी पुत्री ललित से उसकी शादी फिक्स हुई थी और उसी के बुलाये पर छोटू उसके घर गया था और अधिक रात हो जाने पर जब छोटू घर नही पहुंचा तो उसकी माँ ने सैकड़ो बार फोन किया। लेकिन उसका फोन नही उठा और सुबह उसी के नम्बर से उसकी मरने की खबर आई। मरने की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और मृतका की बूढ़ी माँ का रो रो कर बुरा हाल है और माँ के मुँह से एक ही बात निकल रही थी कि मेरे बेटे को साजिस के तहत मारा गया है मुझको न्याय चाहिए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल की लेकिन अभी तक कोई कारण स्पष्ट नही हुआ है मौरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know