Top News

देवरपुर सब स्टेशन के गमनामऊ में विद्युत हाइटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से नीचे गिरा

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(फफूंद):विद्युत उपकेंद्र केशमपुर पर तैनात एक संविदा लाइनमैन देवरपुर सब स्टेशन के गांव गमनामऊ में विद्युत लाइन सही करते समय हाइटेंशन लाइन के हवाई करंट की चपेट में आने से झुलसकर नीचे गिर पड़ा जिससे उसके गम्भीर चोटें आई और फ़्रेक्चर हो गया। संविदा लाइन मैन को जिला अस्पताल ले जाया गया। केशमपुर 33 केवी सब स्टेशन में तैनात फफूंद कस्बा फीडर के लाईन मैन विश्वनाथ उर्फ कल्लू व एक अन्य लाईन मैन विशाल कुमार को को एक दिन पूर्व ही बिना कारण फफूंद टाउन फीडर से हटाकर देवरपुर फीडर पर तैनात कर दिया था । वर्षों से कस्बे में रहे लाईन मैन विश्वनाथ देवरपुर फीडर से गयी गांव की विद्युत लाइनों की पूरी जानकारी कर पाता इससे पहले ही गांव गमना मऊ में विद्युत फाल्ट होने की जानकारी पर वह गांव पहुंचा और पोल पर ऊपर चढ़कर काम करना शुरू किया तभी वह हाइटेंशन विद्युत लाइन के हवाई करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिर पड़ा जिससे उसके फ़्रेक्चर हो गया।हालत नाजुक देख साथ में मौजूद अन्य बिजली कर्मी उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم