Top News

आगरा से कानपुर लड़का देखने जा रहे दंपति समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:आगरा से कानपुर बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे दंपति समेत चार लोगों की औरैया के निकट नेशनल हाइवे पर मंगलवार सुबह हुए एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार चला रहा लड़की का भाई बाल बाल बचा है।औरैया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर करमपुर फतेहपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रक व कानपुर की ओर जा रही कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार राजकुमार(53 ) व उनकी पत्नी भावना (50) तथा बेटी दीक्षा (27) व साले महावीर प्रसाद की मौत हो गई। हादसे में कार चला रहे मृतक राजकुमार के बेटे अर्चित को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अर्चित ने बताया कि बलकेश्वर मुहाल आगरा निवासी उनका परिवार बहन के लिए लड़का देखने कानपुर जा रहा था। अर्चित ने बताया कि कार में पिता राजकुमार, मां भावना तथा मामा महावीर प्रसाद एवं बहन दीक्षा थी‌।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم