Top News

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का 66वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:दिबियापुर रोड स्थित प्रसपा नेता के आवास पर पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का 66वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। उन्होंने केक काटकर उनकी लंबी दीर्घायु की कामना की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रगतिशील समाज पार्टी के जिला प्रमुख महासचिव अनूप गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का जन्मदिन के अवसर पर केक काट गया और उनकी दीर्घायु की कामना की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव ने हमेशा आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया है। इस मौके पर शंभूदयाल दोहरे, नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, मो. अनीस के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم