उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(दिबियापुर):दिल्ली हावड़ा के मध्य फफूंद रेलवे स्टेशन के पावर हाउस के समीप डाउन लाइन पर कक्षा 11 के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला है। वह समीप ही स्थित काशीराम कॉलोनी में अपने भाई के साथ रहता था सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को स्टेशन पर ले आए आसपास के लोगों ने कांशी राम कॉलोनी में सूचना दी जानकारी होने पर मृतक के मौसी का लड़का मौके पर पहुंच गया और शव की शिनाख्त कर मृतक के भाई को सूचना दी । बाद में रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रेलवे पावर हाउस के समीप खम्मा नंबर 1099 /26 के मध्य डाउन लाइन पर मंगलवार की सुबह एक शव पड़े होने की सूचना पर जीआरपी उपनिरीक्षक महेश कुमार व रेलवे सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया । घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई रवि शंकर ने बताया वह मूल रूप से फफूंद थाने के केशमपुर के निवासी है उसका छोटा भाई संदीप व उसकी पत्नी कस्बा के कांशी राम कॉलोनी में ब्लॉक 38 में रहते हैं उसी के साथ उसका मृतक छोटा भाई अंकित16 पुत्र प्रभु दयाल रहता था वहकक्षा 11 में पड़ रहा था और साथ ही एनसीसी का कोर्स कर रहा था किसी बात को लेकर 1 दिन पहले भाई ने डांट दिया जिससे वह नाराज चल रहा था इसी दौरान उसका भाई अपनी पत्नी के साथ 1 दिन पूर्व बिधूना के समीप एक गांव अपने ससुराल चला गया । रात में उसके मौसी का लड़का दीपक उसके साथ घर पर लेटा था। सुबह जब वह नहीं मिला तो उसने उसकी जानकारी की लोगों की सूचना पर वह रेलवे स्टेशन पहुंच गया और बाद में उसने मुझे जानकारी दी और मैं अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए । मृतक के पिता के पहले ही मौत हो चुकी है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know