उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(पाता):थाने की चौकी पाता के एक गांव में लाठी डंडों से लैस कुछ दबंग एक घर में घुस गए और वहां मौजूद महिला और उसकी पुत्री को जमकर पीटा जिससे वह गम्भीर घायल हो गयीं।नाजुक हालत में थाने पहुंची महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पाता चौकी क्षेत्र के गांव पुरवा उदयी निवासी ज्ञानवती पत्नी दीन दयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर खाना बना रही थी तभी गांव के ही दबंग अर्जुन सिंह,आदेश,मन्नू व शिवम लाठी डंडे लेकर घर मे घुस आए और गाली देते हुए उसे मारने लगे बचाने आयी उसकी पुत्री रिंकी को भी बेरहमी से पीटा जिससे वह और उसकी पुत्री गम्भीर घायल हो गयी। नाजुक हालत में थाने पहुंची महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know