Top News

प्लास्टिक सिटी मे दो दिन के बाद आज तीसरे दिन पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(कंचौसी):प्लास्टिक सिटी मे दो दिन के बाद आज पसरा सन्नाटा है ।चारो तरफ टैक्टरो ,जेसीबी मशीनो से तबाह फसलो के बचे अबशेष चराने को प्रभावित किसानो के साथ साथ नजदीक गांव उसरारी, लखनपुर, पुरवा कड़ोरे, प्रतापपुर डेरा एवम चमरौआ, आदि के सैकड़ो की संख्या मे पलतू एवम अन्ना मवेशी खेतो मे बेरोकटोक चर रहे है । जिन्हे किसानो ने पहले कटीले झाखर तार लगा कर रोक दिया था जिसे प्रशासन और मशीनो द्वारा कर जला दिया गया है। खेतो के पास मवेशी चराते मायूस किसानो का यही कहना है कि अधिकारियो से वह दो माह की मोहलत माग रहे थे तब तक उनकी फसल पककर कट जाती तब कब्जा ले लेते लेकिन उन्होंने मेरी एक न मानी अब तो उनकी रोटी का सहारा छिन गया है जो था वह भी बीज खाद जोताई सिचाई मे लगा दिया ।वही आज यूपीडा अधिकारी राकेश कुमार द्वारा उधयमी को आवंटित भू खंड देने को कहा गया था लेकिन मौके पर कानपुर से आये आवंटी आकर कुछ देर रूकने के बाद लौट गये ।कुछ किसानो के अनुसार पानी की टंकी के पास सोमवार शाम भू खंड स्वामियो को कुछ जगह पर नाप कर कब्जा दिया गया है लेकिन आज वहा कोई नही दिखाई दिया । प्लास्टिक सिटी पुलिस चौकी पर गाड़ी तैनात है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने