Top News

सराफा व्यापारी कांड के आरोपित को पुलिस ने जुआ पुल से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(फफूंद):फफूंद थाना के ग्राम अजलापुर मोड़ के पास सर्राफा व्यवसाई की हत्या के मामले पुलिस ने एक और आरोपित को जुआ पुल से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया है. बुधवार की देर रात फफूंद थाना पुलिस को सूचना मिली कि सर्राफा व्यापारी गोलीकांड का एक आरोपी किसी अन्य घटना को दिए जाने की फिराक में जुआ पुल के पास खड़ा हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास जताते हुए घेराबंदी कर ली। पुलिस को आते देख गोली कांड के आरोपी विजय भदौरिया पुत्र मुन्नी सिंह भदोरिया निवासी पुरवाचंदेल अजीतमल ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। बचाव करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जिससे एक गोली विजय के दाहिने पैर में जा लगी जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस पार्टी ने घायल विजय को हिरासत में लेते हुए 50 सैया युक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया गया। वही मुड़भेड़ में फफूंद थाना का सिपाही अभिषेक पुत्र राकेश भी घायल हो गया है। जिसका भी प्राथमिक उपचार कराया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم