उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(दिबियापुर):कस्बा के कांशीराम कॉलोनी में छत के ऊपर खून पड़े देख कालोनी में हड़कम्प मच गया । कालोनीवासी की सूचना पर 112 नंबर पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सुबह के कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 5 की छत पर खून पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ कर मामले की जानकारी ली लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा है । घटना के बारे में थाना प्रभारी रामसहाय ने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन वह किसी पक्षी या जानवर का खून हो सकता है वहां पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know