Top News

कैंप के माध्यम से बस के चालको एवं परिचालकों को गति नियंत्रण पर जानकारी दी गई

औरैया:शहर के 50 शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के समीप फफूंद बस स्टैंड पर सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों द्वारा यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने के लिए एक कैंप लगाया गया। कैंप के माध्यम से बस के चालको एवं परिचालकों को गति नियंत्रण पर जानकारी दी गई। पीटीओ रेहाना बानो ने कहा कि जब चालक नियंत्रित गति से वाहन को चलाएगा तो दुर्घटना होने की संभावना कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार के कारण आए दिन कई दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें कि कई लोग अपनी जान गवां बैठते हैं और कई लोग इस प्रकार से टूट जाते हैं कि फिर वह दोबारा चलने की आस भी छोड़ देते हैं।इसलिए गति को नियंत्रित करना ही दुर्घटनाओं से बचाव का एक साधन है। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि जब हम तेज गति से चलते हैं तो दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए गति को संयम में रखकर चलें।इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार तिवारी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم