Top News

खंगोडा में शिक्षक संकुल मासिक बैठक तृतीय का आयोजन किया गया

खंगोडा  में शिक्षक  संकुल मासिक बैठक  तृतीय   का आयोजन किया गया
 गौतम बुध नगर मनोज तोमर ब्यूरो चीफ:गौतम बुध नगर दादरी क्षेत्र के ग्राम खंगोडा में दिनांक 18/01/2021 दिन सोमवार को संविलियन विद्यालय खंगोडा दादरी ,गौतम बुद्ध नगर में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक  संकुल तृतीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एबीएसए दादरी हेमेंद्र सिंह, ए आर पी उमेश राठी , ए  आर पी शौकत अली समस्त शिक्षक संकुल - ऋषि पाल सिंह,  अजय शर्मा, इंदु,  अन्जू,  खंगोडाविद्यालय का समस्त स्टाफ व न्याय पंचायत ऊँचा अमीपुर के समस्त सहायक अध्यापकगण, शिक्षामित्र, इंदु  विद्योत्तमा शर्मा अनुदेशक उपस्थित रहे। ततारपुर विद्यालय की अध्यापिका अंकिता रावत स्मृति श्रीवास्तव यशोदा जितेंद्र कुमार संविलियन ,चोना विद्यालय से गरिमा  अशोक सिंह,  प्रदीप सिंह ,चमन कुमार, बैठक में शिक्षक संकुल अजय शर्मा ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रम के बारे में निम्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला जैसे विद्यालय विकास योजना, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची , प्रेरणा तालिका,दीक्षा एप्प प्रशिक्षण,रीड एलाग एप्प, ई पाठशाला  टी एल एम आदि के बारे में अवगत कराया।  ए बी एस ए दादरी हेमेंद्र सिंह ने मिशन प्रेरणा के विभिन्न कार्यक्रमों पर अपने विचार व्यक्त  किए व महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए |

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم