उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया: जनपद के कंचौसी कस्बा में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि जागरण अभियान के तहत गुरुवार को शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के निवास से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे में घूमी ।सांसद अनुज राजेन्द्र सिंह राजू ने यात्रा का नेतृत्व किया। सैकड़ों राम भक्त भगवान राम का उद्घोष करते हुए समर्पण निधि में समाज के हर वर्ग से अधिक से अधिक लोगों को धन संग्रह की अपील कर रहे थे।कस्बे में जगह-जगह शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा हुई। लोगों में उत्साह का वातावरण था। कूपन एवं रसीद के माध्यम से समर्पण राशि एकत्र कर अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर निर्माण को भेजी जाएगी। शोभायात्रा में कस्बे के लोगो ने हर्षोल्लास के साथ भागीदारी की। शोभायात्रा में प्रबल प्रताप सिंह , मोनू चौहान ,दिनेश तिवारी , सुधीर गुप्ता ,अनूप पोरवाल ,ऋषि सिंह ,भूरा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know