उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:थाना फफूंँद क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी के सामने फफूंँद औरैया मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार किशोर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी निवासी विनीत कुमार 15 वर्ष पुत्र देव नरायन शुक्रवार की दोपहर करीब सवा 1 बजे अपने गांँव से साइकिल द्वारा औरैया जा रहा था। जैसे ही वह गांँव के सामने फफूंँद औरैया मार्ग पर पहुंचा , उसी समय औरैया की ओर से आ रही कार ने सामने से साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे किशोर साइकिल समेत रोड पर गिर पड़ा तथा उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना फफूंँद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। इसके अलावा कार एवं उसके चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। किशोर की मौत से परिजनों में करुण क्रंदन गूंज रहा था।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know