Top News

औरैया में सपा कार्यकर्ताओं ने "घेरा" कार्यक्रम हुजूम के साथ किया शुभारंभ

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव एव बिधूना विधान सभा प्रभारी सुशील वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में नौजवान एव कार्यकर्ताओ ने घेरा कार्यक्रम की शुरुआत सहार पेट्रोल पम्प के अपना ढाबा से हुजूम के साथ शुरुआत की ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं का रोजगार छीनकर वरवादी की कगार पर पहुँचा दिया एवं पूंजीपतियों को लाभ पहुचाने के लिए किसान बिल लाकर किसानों को वरवाद करना चाहती है ।इसलिए समाजवादी पार्टी नौजवान और किसानों को जागरूक करने के लिए गांव गांव
जाकर  संदेश दे रही है।इसी के तहत आज पुर्वा तरा, शहवाजपुर ,पुर्वा ललऊ,पुर्वा कड़ा ,बराऊ ,अठैसी ,पुर्वा नथा, सिरसानी, नरायनपुर ,मेर ,सहार,पुर्वा दान शाह,पुर्वा रावत में जाकर नौजवान और किसानों को जागरूक किया ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم