Top News

इटावा महोत्सव इस दिन होगा शुभारंभ

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता:1 फरवरी से 2 मार्च के बीच होगा इटावा महोत्सव का आयोजन
इटावा। जनपद के ऐतिहासिक इटावा महोत्सव का आयोजन इस बार कोरोना संकट के कारण 1 फरवरी 2021 से 2 मार्च 2021 के बीच किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार की कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग के साथ हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी। बाहर से आने वाले सभी दुकानदारों का आरटीपीसीआर कोविड-19 टेस्ट कराना होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही उन्हें दुकान
लगाने की अनुमति होगी। फिलहाल संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्पोर्ट्स एक्टिविटी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। केवल सप्ताह में एक ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महोत्सव पंडाल में होगा। सोमवार को प्रदर्शनी समिति की अध्यक्ष व जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में नुमाइश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदर्शनी का आयोजन 1 फरवरी को विधिवत व सांस्कृतिक उद्घाटन समारोह के बीच आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष लगने वाले महोत्सव की दुकानों को इस वर्ष भी पूरी तैयारी के साथ लगाया जाएगा। सभी मुख्य द्वारों पर हेल्पडेस्क की स्थापना व थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था होगी। बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश, खरीद, बिक्री आदि की अनुमति नहीं होगी। मेले में क्वारंटाइन सेंटर की स्थापना भी इस बार की जाएगी। इसके अलावा रेंडम टेस्टिंग की व्यवस्था के साथ ही सभी दुकानदारों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। सोमवार को प्रदर्शनी के ऐलान के साथ ही इसकी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी जिलाधिकारी व प्रदर्शनी समिति की अध्यक्ष ने दी है। यह जानकारी प्रदर्शनी समिति के जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने दी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم