उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
बिधूना औरैया:भिखरा गांव से बिधूना तहसील किसी काम से बाइक से आ रहे युवक को रास्ते में अज्ञात लोगों ने सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भिखरा गांव निवासी विजय कुमार त्रिपाठी पुत्र कृष्ण कुमार त्रिपाठी सोमवार को अपरान्ह अपने गांव से अपनी बाइक से बिधूना तहसील किसी काम से आ रहे थे तभी रैपिड ग्लोबल स्कूल के पास मौजूद 1 दर्जन से अधिक युवकों ने बेवजह गाली गलौज करते हुए उनके सिर पर किसी भारी डंडे से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें बिधूना कोतवाली लाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है जिस पर निरीक्षक अपराध निर्भय चंद ने बताया है कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know