Top News

ट्रक के चपेट में आया युवक,आई गम्भीर चोटे

अजय राजपूत उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर:दिबियापुर बेला कन्नौज पनवाड़ी मार्ग पर असेनी से लेकर बिजली पॉवर हाउस के बीच मे आ रहे पूर्वा फकीरे निवासी सुबह करीब 5 बजे दिबियापुर किसी काम के कारण आते समय पीछे अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे शनि उम्र लगभग 19 बर्ष अपनी बाइक सहित दूर जा गिरा। टक्कर लगने से शनि की बाइक भी टूट गई। वही शनि को टक्कर लगने से बहुत गंभीर चोटें आई। जिसे आ रहे राहगीरों ने स्थानीय लोगो ने निकट अस्पताल kmc कृषणा नर्सिंग होम फफूंद रोड पर भर्ती करवाया।टक्कर से शनि की हालत गंभीर बनी हुई है।
इनसेट में......
आये दिन कन्नौज बेला बिलराया पनवाड़ी मार्ग पर एक्सीडेंट होते रहते है। फिर भी जिला के आलाधिकारी को कोई भी वाहनों के प्रति शुद नही है। चूंकि इस समय सर्दी का मौसम होने के कारण कोहरा पड़ रहा है। ट्रक, डम्फर,वाहन नो एंट्री के चक्कर सुबह सुबह जल्दी निकलने का प्रयास करते है। जिससे वो तेज रफ्तार गाड़ी कस्बो से निकालते है।इस प्रकार के रफ्तार पर कस्बो से निकलने पर बड़े वाहनों को रोका जाए।जिससे दुर्घटना न हो सके।राहगीर व आम लोग सुरक्षित महसूस करे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم