Top News

मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आने से तिपहिया साइकिल सवार विकलांग युवक गंभीर रूप से घायल

रोहित कुमार सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21संवाददाता
सफीपुर उन्नाव:मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में  आने से तिपहिया साइकिल सवार विकलांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उसे नजदीकी सीएचसी पहुंचाया जहां पर घायल का डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है और वही पुलिस ने डंपर सहित चालक को हिरासत में लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गुरधरी गांव निवासी विकलांग युवक कमलेश कुमार पुत्र टेकचंद किसी कार्य से सफीपुर आ रहा था तभी मियागंज मार्ग पर कोतवाली के समीप तिराहे पर मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आ गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल। वहां मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर पहुंचाया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वही पुलिस ने डंपर चालक व डंपर को हिरासत में ले लिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم