उत्तर प्रदेश न्यूज21 संवाददाता
कानपुर:गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज परिसर में एक कौवा मृत मिला है। इससे शिक्षक और छात्रों में हड़कंप मच गया है। शिक्षकों की ओर से वर्ड फ्लू कंट्रोल रूम में सूचना दी है।कॉलेज परिसर में विज्ञान विभाग की तरफ से बनाए गए वनस्पति विज्ञान के रासायनिक गार्डन में सुबह 11 बजे गार्डन के माली रामचंद्र यादव साफ सफाई करने पहुंचे तो की एक कौवा पर पड़ा था इस पर उन्होंने डंडी से हिलाया, लेकिन कौवे में कोई मूमेंट नहीं हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना गार्डन के इंचार्ज डॉ ज्ञान प्रकाश को सूचना दी। इसके बाद से शिक्षक और छात्रों में हड़कंप मच गया है। शिक्षकों की ओर से सभी छात्र छात्राओं को मास्क लगाने की निर्देश दिए हैं। गार्डन प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास यादव, फार्मेसिस्ट रामजी लाल श्रीवास्तव व मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। इससे पहले डॉ.विकास ने पीपीई किट पहनी और गार्डन में जाकर पन्नी से कौवा को उठाकर बॉक्स में रख लिया। डॉ. विकास ने बताया कि कौवा का सैम्पल टेस्टिंग के लिए भोपाल भेजा जाएगा। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल सीएस प्रसाद ने बताया कि पार्क को सैनिटाइज कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि कॉलेज बंद होगा नहीं। कॉलेज में हैं बहुत कौवे
डॉ. विकास ने कहा कि कॉलेज परिसर में बहुत सारे कौवे हैं। इसके लिए उन्होंने कहा कि अभी जब तक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही पार्क और रूम को सैनिटाइज करना होगा।
बर्रा में नहीं मिला कौवा
डॉ. विकास यादव ने बताया कि बर्रा दो वंदना स्वीट हॉउस के पास अंशुमान ने सूचना दी थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो कुछ नहीं मिला।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know