औरैया में नारी सशक्तिकरण के लिए बौद्धिक स्तर मजबूत होना जरूरी
आईपा टीम,औरैया |
औरैया। उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में महिलाओं के बौद्धिक स्तर में सुधार पर बल दिया गया। बौद्धिक स्तर में सुधार से ही नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया जा सकता है।
गुरुवार को गुलाब सिंह महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर गोविंद द्विवेदी ने कहा के नारी सशक्तिकरण के लिए बालिकाओं का बौद्धिक स्तर मजबूत होना बेहद आवश्यक है। बौद्धिक स्तर बढ़ने से ही नारी सशक्तिकरण का अभियान सफल हो सकता है।
विनीता पांडे ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनकी हिम्मत और संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया और महिलाओं को उनके जीवन से सीख लेने को कहा। जिससे जीवन में किसी भी परिस्थिति में महिलाएं संघर्ष कर आगे बढ़ सकती हैं। कार्यक्रम को गोपाल जी अग्निहोत्री, आरके त्रिपाठी, अंबिका प्रसाद, विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख सोनू सविता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉक्टर संदीप पाल, प्रबुद्ध दीक्षित, प्रभात मिश्रा, प्रतीक सेंगर, राहुल शर्मा, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know