Top News

AAP सांसद संजय सिंह बोले- ब्राह्मण विरोधी है योगी सरकारउ

उत्तर प्रदेश न्यूज21

आम आदमी पार्टी (आम आदमी पार्टी) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में पिछले तीन सालों के दौरान 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई
है।संजय सिंह ने दावा किया कि 20 ब्राह्मणों को तो फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस ही पप्पू वाजपेयी को पुलिस ने बांड से भून दिया और उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण चीख-चीख कर पूछ रहे हैं कि योगी जी हमारा कसूर क्या है।संजय सिंह ने कहा कि इस स्थिति पर भाजपा के 58 ब्राह्मण विधायकों की खमोशी समझ नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कहीं भी एक जाति की सरकार नहीं चल सकती है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं बल्कि जनता का होना चाहिए।बिजली के स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि 'ये साबित हो चुका है कि स्मार्ट मीटर 30 प्रतिशत तेज चलता है, तो अब सरकार को दो साल का बिल वापस कर देना चाहिए।उन्होंने मायावती के भाजपा से नजदीकी के सवाल पर कहा, 'अब समझ में आ गया है कि बसपा मुखिया हाथरस पर क्यों बनी हुई है।' प्रधानमंत्री द्वारा बिहार चुनाव में उठाए जा रहे 370 के सवाल पर संजय सिंह ने कहा, 'बिहार की जनता रोजगार की पूछ रही है और जो धारा हटी गई उस पर बहस करने से क्या फायदा।'

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم