कोरोना काल (COVID-19) में दो कदम आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने एक खास प्लान तैयार किया है. अब यूपी के सड़कों पर लोगों को इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले पौधें मिल जाएंगे.
मार्ग के किनारे मिलेंगे ये पौधे
मासपर्णी, सप्तपर्णी, जत्रोफा, जलनीम, छोटा नीम, सहजन, पीपल, मिलोई,मेंथा,लेमन ग्रास,भ्रिंगराज,मुई,आंवला,ब्राहृमी,तुलसी,अनंतमूल,अश्वगंधा,ग्वारापाठा और हल्दी
बिना अतिरिक्त खर्च के पूरी कर ली योजना
तकरीबन 800 किमी की हरबल मार्ग योजना की खास बात यह भी रही कि लोकनिर्माण विभाग ने बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इस योजना को अंजाम तक पहुंचा दिया. पीलब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक विभाग में मौजूद संसाधन और कर्मचारियों के सहयोग से बिना किसी अतिरिक्त बजट के इस योजना को पूरा किया गया है. पौधे तैयार करने उनकी रोपाई और देखभाल के लिए विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर तैयार किया गया है.
प्रदेश के प्रमुख हर्बल मार्ग
लखनऊ . चंद्रिका देवी बीकेटी कुम्हरांवा मार्ग
गोरखपुर . गोरखपुर देवरिया उपमार्ग
प्रयागराज . रींवा रोड से पुराना यमुनापुल वाया ओमेक्स सिटी मिर्जापुर मार्ग तक
आगरा . आगरा बिचपुरी अछनेरा रोड
अलीगढ़ . अलीगढ़ राया मथुरा मार्ग के कि.मी.8 से सिधारपुर
आजमगढ़ . कप्तानगंज महराजगंज मार्ग
अयोध्या . पंचकोसी परिक्रमा मार्ग
गोण्डा . सर्किट हाउस से गोण्डा बहराइच मार्ग तक
झांसी . झांसी बालाजी उन्नाव मार्ग
कानपुर नगर . गंगा के दाहिने मार्जिनल बांध पर बैराज से मंधना तक
मेरठ . मेरठ बड़ोत मार्ग
मुरादाबाद . दिल्ली बरेली लखनउ राजमार्ग
वाराणसी . आशापुर से म्यूजियम मार्ग
मिर्जापुर . चील्ह गोपीगंज मार्ग
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know