Top News

Sapna Choudhary के मां बनने पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट, तो गुस्से में पति वीर बोले- ‘तुम्हारी औकात क्या है, तुम्हें क्यों बताऊं

उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)

नई दिल्ली:फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को लेकर हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस शॉक्ड रह गए हैं। अपने डांस से सबके दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी मां बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा है सपना के घर किलकारियां गूंजी हैं। सपना की शादी जनवरी में हो गई थी। सपना के मां बनने से जहां एक तरफ उनके घर में खुशी का माहौल है, और परिवार को ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इन बधाईयों के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सपना के अचानक मां बनने पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सपना की शादी और मां बनने को लेकर लोग भद्दे कमेंट कर रहे हैं। कोई उनपर शादी से पहले मां बनने का आरोप लगा रहा है तो कोई छुपकर शादी करने को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहा है। इन सारे भद्दे कमेंट्स से परेशान होकर अब सपना के पति वीर साहू ने चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा है। वीर साहू ने अपने फेसबुक पेज पर एक लाइव किया जिसमें उन्हें ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है।वीर ने कहा, ‘सबसे पहले तो जो लोग सच में सपना के मां बनने से खुश हैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई और मुबारकबाद, और अब वो लोग जो सपना को ट्रोल कर रहे हैं। मैं परेशान हो गया हूं, टॉर्चर हो गया हूं लोगों के भद्दे कमेंट पढ़-पढ़कर। जिसको भी लिखना है वो मेरी फेसबुक पर आकर लिखो तब मैं जवाब देता हूं। मैं क्यों बताऊं तुम्हें की मैंने शादी की या सपना ने शादी की, तुम लोग हो कौन? तुम्हारी औकात क्या है? मैं किसी की निजी जिंदगी में दखलअंदाज़ी नहीं करता तो तुम लोग भी मत करो मैं तंग आ गया हूं'। इसके अलावा वीर ने और भी कई बातें कहीं हैं जिन्हें आप उनके फेसबुक पेज पर जाकर सुन सकते हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन लोगों के इसके बारे में भनक तक नहीं थी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم