कार्यकर्ताओं के बीचअनुसूचित मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामलखन कोरी व अन्य पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगा अपना दल (एस)
अजय पोरवाल ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
दिबियापुर:प्रदेश सरकार में सहयोगी दल अपना दल (एस) आगामी पंचायत चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ेगा। अपनादल (एस) अनुसूचित जाति मंच के प्रदेश अध्यक्ष तथा औरैया जनपद में संगठन के प्रभारी राम लखन कोरी ने अपने दो दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में उक्त जानकारी देते हुये बताया कि संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिये प्रयास हो रहा है।उन्होने ब्ताया कि जल्द ही औरैया में जिला इकाई का गठन पूरा कर लिया जायेगा।उन्होंने बताया कि सक्रिय कार्य कर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी जायेंगी। इसके अलावा जिले में जिन स्थानों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी उनको चिन्हित कर प्रत्याशियों के चयन पर भी विचार किया जा है।सोमवार को जिला प्रभारी ने दिबियापुर विघान सभा क्षेत्र के अर्न्तगत कमारा, फक्कड़पुर, सियापुर,साँफर, जैतपुर ,फफूँद के अलावा भटपुरा,भाग्यनगर एवं दिबियापुर नगर में भी कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर संगठन को मजबूत बनाने के लिये सदस्यता अभियान तेजी के साथ चलाने का आवाहन किया।इस मौके पर सदस्यता प्रमुख रवी प्रकाश पाल, बरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद बेंचेलाल कोरी,महाराज सिहं, हरीशंकर दुवे,रवी सैनी, महेन्द्र सिहं शंखवार एवं अरविन्द कुमार आदि पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know