Top News

बर्तन व्यापारी समझ नहीं पाए और गंवा बैठे दो लाख की रकम, घाटमपुर थाने के पास हुई वारदात

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशिएशन(AIPA)
कानपुर: घाटमपुर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर भीड़भाड़ वाले मुख्य चौराहा पर शनिवार को मूसानगर के बर्तन व्यापारी को झांसा देकर दो लाख रुपये लेकर टप्पेबाज फरार हो गए। व्यापारी की कार की पिछली सीट पर रुपयों वाला बैग रखा था, जिसे लेकर टप्पेबाज चंपत गए। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। कानपुर देहात के मूसानगर निवासी अनिल व शुभम गुप्ता बर्तन व ज्वैलरी के कारोबारी हैं। शनिवार को वह कार से कानपुर मार्केट जा रहे थे। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे घाटमपुर कोतवाली के पास पहुंचे तो किसी छिपकर बोनट के अंदर काला मोबिल आयल फेंक दिया। चौराहा से कार मुड़ते ही पास से गुजरे एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि इंजन से मोबिल आयल गि रहा है।
इसपर व्यापारी बंधुओं ने कार को कानपुर रोड पर मोड़ कर पास रोक दिया और उतरने के बाद बोनट खोलकर मोबिल आयल देखने लगे। इस बीच कार के आगे की सीट के पास रखा दो लाख रुपये से भरा बैग टप्पेबाज उठा ले गए। बोनट बंद करके सीट पर लौटे व्यापारी भाई बैग गायब देखकर सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान के साथ सरगर्मी से तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم