उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
औरैया:बीते दिनों हाथरस में चल रहे हैं गुड़िया कांड में हाथरस प्रशासन के द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी के चलते इसका विरोध औरैया के पत्रकारों में भी देखने को मिला।
शनिवार की दोपहर जनपद के पत्रकारों ने शहर के सुभाष चौक पर एकजुट होकर हाथरस में पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। सड़को पर उतरे पत्रकारों ने अपने-अपने माइक कैमरे को सड़क पर रखकर हाथरस डीएम होश में आओ के जमकर नारे लगाए। इसके साथ ही अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष अवधेश अवस्थी ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। जिसमे हाथरस जिलाप्रशासन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। इस मौके पर जनपद के सभी पत्रकार मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know