अपर मुख्य सचिव ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
अजय राजपूत ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
अजीतमल : ब्लाक के ग्राम हाफिजपुर (खेतूपुर) गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रगति पुस्तिका की आख्या के आधार पर अपर मुख्य सचिव ने चौपाल लगाई। समीक्षा बैठक में कुछ शिकायतों के अलावा सब कुछ ठीकठाक मिला।एएनएम और आशा समेत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार से बच्चों में टीकाकरण, प्रसूताओं को मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में जानकारी करते हुए मौजूद लोगों से भी गर्भवतियों को समय से टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डा. कैलाश बाबू से पशुओं के टीकाकरण और टैगिग के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों ने हैंडपंप खराब होने और जलनिकासी के लिए नालियों के अधूरे निर्माण के बारे में शिकायत की। वहीं सफाई कर्मचारी समय से न आने की शिकायत की गई। उन्होंने गांव के भ्रमण के दौरान इन स्थितियों के बारे में लोगों से पूछताछ की। नालियां, हैंडपंप देखते हुए प्रगति पुस्तिका में दर्ज एक नाली को अधूरी देख नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र ही पूरा किए जाने के निर्देश दिए। एक वृद्धा ने विद्युत बिल दिखाते हुए अनियमितता का आरोप लगाया। अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने बताया कि गांव में लगभग सभी कुछ ठीकठाक है। सीडीओ अशोकबाबू मिश्रा, सदर उपजिलाधिकारी रमेश यादव, तहसीलदार संध्या शर्मा, बीडीओ अश्वनी सोनकर, कोतवाली निरीक्षक विनोद शुक्ला, सीओ कमलेश नारायण पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डा. विमल कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know