भाकियू ने मनाई किसान नेता की 85 वीं जयंती
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
औरैया: भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सेहुद मंदिर के पास एक कार्यकर्ता के घर पर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर राजपूत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का अमल करना चाहिए। जन्मदिवस पर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया है।इस अवसर पर केट काटकर मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी सोबरन सिंह,नरेश राजपूत, विपिन, चिरौंजी लाल, वीरेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद, मुकुल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know