Top News

देवी प्रतिमाओं का यमुना नदी के किनारे आस्थाई सरोवर में विसर्जन हुआ


ब्यूरोचीफ सौरभ त्यागी जालौन

कालपी (जालौन) 
 नवरात्रि के समापन के बाद  सभी देवी प्रतिमाओं को कालपी में यमुना नदी के किनारे बनाए गए यमुना सरोवर में धार्मिक रीति रिवाज से विसर्जन किया गया।


    प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी और उसके आसपास के क्षेत्रों  में नवरात्रि के अवसर पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। जिन्हें नवरात्रि के समापन के बाद विसर्जन करने के लिए कालपी के यमुना नदी के किनारे बनाए गए यमुना सरोवर में विसर्जन के लिए लाया गया। करीब दस देवी प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु अलग-अलग स्थानों से यहां लाया गया तथा प्रशासन द्वारा पहले से बनवाए गए यमुना नदी के किनारे यमुना सरोवर में विसर्जन करवाया गया। देवी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु प्रशासन पहले से ही मुस्तैद था उप जिलाधिकारी जयेंद्र कुमार क्षेत्राधिकारी आर. पी. सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव गोपाल सिंह पूरा दिन आने वाली देवी प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल पर पहुंचा कर उनका विसर्जन अच्छे ढंग से कराया। देवी प्रतिमाओं के विसर्जन पर साथ चल रहे भक्त गड नाचते गाते देवी की भक्ति में लीन नजर आए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم