रोहित सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA) मौरावां उन्नाव
उन्नाव:शुक्ला गंज उन्नाव गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी के अंतर्गत पडने वाले पीपरखेड़ा डेरा वाला में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की दर्दनाक हत्या कर दी गई।घटना की सूचना अभियुक्त ने 112 नंबर पुलिस को पुलिस को दी कि मेरे घर चोर घुस आया है जिसे घर वालों ने मारापीटा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
जानकारी के अनुसार मृतक युवक के पिता रामपाल ने कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए रामसेवक, ज्योति ,सोमवती पुत्री रामसेवक, अजय ,कन्हाई पुत्र रामसेवक, तारावती पत्नी रामसेवक व दामाद अमित के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है मृतक विजय उम्र 24 वर्ष पुत्र रामपाल चार भाइयों में सबसे छोटा था रात लगभग 9:00 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह खेत पर जा रहा है लेकिन वाह घर के सामने रहने वाली प्रेमिका के घर चला गया परिजनों ने बताया कि विजय और सोमवती का लगभग 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर गया था जहां प्रेमिका ने घरवालों के साथ मिलकर देर रात मरणासन्न कर प्रेमी की दर्दनाक तरीके से पीट-पीटकर बुरी तरह से हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करते हुए सूचना दी थी मेरे घर चोर घुस आया है मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया उक्त घटना पर दंगा नियंत्रण भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने जांच पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला जिसके कारण युवक की हत्या की गई जिसकी जांच करने के लिए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया फॉरेंसिक टीम के प्रभारी प्रशांत द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किया वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त मौका पाकर परिवार सहित फरार हो गए को
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know