Top News

लाकडाउन में उछाल पर अब आ गई है मंदी जानिए कारण

लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर कारोबार प्रभावित रहे लेकिन मोबाइल की बिक्री जारी रही। लॉकडाउन के बाद मोबाइल के कारोबार में उछाला आ गया। जिससे इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ बंपर बिक्री की। दुकानदारों ने कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई के चलते मोबाइल कारोबार अच्छा चला। जिससे व्यापारियों को काफी राहत मिली।

कोरोना काल में आर्थिक मंदी की मार झेल रहे मोबाइल कारोबारियों के काम में कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होते ही करीब 20 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि लॉकडाउन खुलते ही मोबाइल और टैब की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई। क्योंकि स्कूल बंद होने के कारण सारी पढ़ाई आनलाइन हो रही है। दूसरा सरकारी व प्राइवेट कंपनियों की ओर से फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम किया जाना था। बच्चों के लिए मोबाइल जरुरी हो गया था, जबकि प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी अपनी सुविधा को देखते हुए फोन को ज्यादा महत्व दिया। दुकानदारों ने बताया पहले लोगों के पास सिंपल फोन होते थे। जिससे वह अपना काम चला लेते थे। लेकिन लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण सारी पढ़ाई आनलाइन हो गई। ऐसे में न चाहते हुए भी बच्चों के लिए नया एंड्रायड फोन खरीदना जरुरी हो गया। हालांकि, लॉकडाउन के करीब दो महीने तक व्यापार में बढ़ोतरी रही। उसके बाद फिर व्यापार धीमा हो गया। कुछ दुकानदारों का कहना है कि व्यापार पर ऑनलाइन शॉपिंग का सीधा असर पड़ रहा है। लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। जिससे दुकानों पर सन्नाटा छाया रहता है। हालांकि दुकानदारों को त्योहारी सीजन व शादी सीजन से काफी उम्मीदें लगी हैं। इसके लिए दुकानदार पूरी तैयारी भी कर चुके हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने