कानपुर देहात रसूलाबाद एक ओर जहां सूबे की सरकार के आला अफसरों और हुकूमत में सत्ताधारी हुक्मरान भले ही प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की कवायद में जुटे हो और प्र्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म करने की पुरजोर वकालत करने का ढिंढोरा पीट रहे हो वही उनके इस ढिढोरे की खुलेआम ग्राम विकास के कार्य पोल खोलते नजर आ रहे हैं ।
जी हां हम ऐसे ही भ्रष्टाचार से रूबरू करवाते हैं। विकासखंड रसूलाबाद की ग्राम पंचायत डूड़ामहुआ का जहां पर शासन के द्वारा एक आंगनवाड़ी केंद्र क्षेत्र पंचायत के अधीन आर ई डी निधि से निर्माण करवाया जा रहा है जिसकी अनुमानित लागत ₹ 6लाख 30हजार जो कि आर ई डी निर्माण दाई संस्था के द्वारा किया जा रहा है जिसमें एक कमरा एक बरामदा किचन स्टोर शौचालय के साथ है जिसके निर्माण में ग्राम सचिव और ठेकेदार व खंड विकास की तिकड़ी के चलते इसके निर्माण में मानक विहीन ईटों का प्रयोग करते हुए मौरम की जगह डस्ट और बालू से चुनाई करवा कर सरकारी धन को निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है ।जिसके निर्माण में जमकर धांधली करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग कर बंदरबांट किया जा रहा है। इस बाबत जब खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को दिखा लेते हैं । अब देखने वाली बात यह होगी क्या जनपद की नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ऐसे भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगा सकेगी या ऐसे ही सरकारी धन का बंदरबांट होता रहेगा जो बात भविष्य के गर्भ में सवाल बनकर छिपी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know