अजित प्रताप सिंह उर्फ लालूउत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
कानपुर देहात:शुक्रवार को पुलिस कप्तान केशवकुमार चौधरी ने अपने जनता दरबार में फरियादियों के आरोपों से जूझना पड़ा। सैकड़ो फरियादियों में से अधिकांश ने थानाध्यक्षों पर फरार वारंटियों पर सांठगांठ के कारण मिल रही धमकियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई थानाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश निर्गत किया।
मंगलपुर थाना के गजराजगंज के कई लोगो ने श्याम सिंह की शिकायत कहा कि उनके द्वारा थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने बिना जांच किये मुकदमा दर्ज कर दिया की बजाए उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। अकबरपुर थाना की चौकी रनिया निवासी शिफा ने रो पुलिस अधीक्षक के सामने रोते हुए पति द्वारा तीन तलाक का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी पति सलमान की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से वे परेशान कर रहे हैं। एसपी ने भू संबंधी विवादों के मामले आने से वे परेशान हो उठे तथा उन्होंने तत्काल थानाध्यक्षों को प्रत्येक मंगलवार को थाने में अंचल अधिकारियों के साथ दरबार नहीं लगाने पर निलंबन का फरमान जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि इसका समाधान सीओ व थानाध्यक्षों को संयुक्त रूप से करना है बावजूद उनकी लापरवाही से अनावश्यक रूप से भीड़ बढ़ रही है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कुल चार घंटे तक चले जनता दरबार में हर किसी ने अपनी व्यथा सुनायी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know