नवनीत पोरवाल ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
अजीतमल : गुरुवार की देर शाम कस्बे में एक कोचिग सेंटर की छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाल कर हाथरस कांड में मृतका को श्रद्धांजलि दी।दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोचिग संचालिका रितु राजपूत ने कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था। समय से कार्रवाई न होने का ये नतीजा है कि पीड़िता आज हम सबके बीच नहीं है। इस दौरान आलोक गौतम, अभिषेक, संकल्प, वर्षा, पायल, शबनम, आरती , राखी आदि मौजूद रहीं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know