औरैया जिले में अवनी गोल्ड 33 ने फहराया परचम
----------------------------------------------
औरैया:गत दिवस अवनी सीड्स लिमिटेड द्वारा बलराम गांव सरहेन्दा, अजीत कुमार गांव चकेनंगला, श्यामवीर सिंह गांव ज्योंता, आमोद कुमार गांव दौदापुर, मुन्नू सिंह गांव जैतपुर मे संकर मक्का अवनी गोल्ड 33 एवं संकर बाजरा 555+ पर शैलेश यादव गांव मूसाखिरिया के खेत पर कृषक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक उपदेश सक्सेना, संदीप, अलोक उर्फ गुड्डू पण्डित, बिक्रेता कटियार ट्रेडर्स जहानगंज से प्रवीण, ज्योंता से न्यू शाक्य बीज भंडार (रामू), चौहान बीज भंडार से अमन चौहान, विपिन चौहान पिन्टू आदि समेत अनेक किसान सम्मिलित थे।
उपदेश सक्सेना ने बताया कि अवनी सीड्स एक रिसर्च अधारित कम्पनी है, जिसमे लगातार रिसर्च क्रियायें चलती रहती हैं जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज मुहैया करा सके । कम्पनी के पास विभिन्न प्रकार के बीजों की विस्तृत श्रंखला उपलब्ध है जिसमे संकर मक्का, बाजरा, सरसों, रिसर्च मूँग, उड़द, ग्वार, तिल, गेहूँ, तथा सब्जी बीज तरबूज, खरबूजा, गाजर, भिन्डी आदि अन्य उच्च क्वालिटी के बीज उपलबध हैं।
मक्का गोल्ड 33 के बारे मे बताया कि यह एक एसी किस्म है कि जो उत्तरी भारत मे दोनो सीजन (फ़रवरी - मार्च एवं मई -जून) मे लगती है। तथा 3690 मई से जुलाई तक लगती है और अधिक पैदावार देने वाली किस्म है।
बलराम ने बताया कि गोल्ड 33 बहुत ही अच्छी किस्म है, जिसमे भुट्टे का वजन 320 ग्राम है और सूखे हुये भुट्टे का वजन 266 ग्राम है। एक लाईन मे 40-42 दाने आते हैं और एक भुट्टे मे 14- 17 लाईन होती हैं और पूरा भर हुआ होता है तथा इसमे दुसरे की अपेक्षा बीमारी एवं कीड़ों का असर कम होता है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know