Top News

कोविड- 19 के विरूद्ध कुटीर चक्के महाविद्यालय ने चलाया प्रतिज्ञा अभियान



आठ अक्टूबर, गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना रीजनल ऑफिस लखनऊ के निर्देशानुसार राज्य के महाविद्यालयों में कोविड के खिलाफ प्रतिज्ञा कार्यक्रम का  आयोजन किया जाना तय हुआ , जिसके क्रम में  कुटीर पी जी कॉलेज चक्के जौनपुर द्वारा भी प्रतिज्ञा कार्यक्रम  का आयोजन किया गया । इस  आयोजन में महाविद्याल के समस्त प्राध्यापकजनों, कर्मचारियों और उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने कोविड - 19 के प्रसार के खिलाफ , इसे रोकने हेतु प्रतिज्ञा लिया ।  राष्ट्रीय सेवा योजना , प्राथमिक चिकित्सा इकाई एवं  जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में लोगो ने सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनकर स्वयं को प्रतिज्ञाबद्ध किया कि किसी भी हाल में कोविड को फैलने नहीं देंगे इसके खिलाफ पूरी ईमानदारी से लड़ेंगे । आयोजन के आरम्भ में कुटीर पी जी कॉलेज  के  प्राचार्य   मेजर डॉ रमेश मणि त्रिपाठी ने प्रतिज्ञा लेकर यह घोषणा की कि ना सिर्फ महाविद्यालय में अपितु अपने आस पास कहीं भी कोरोना को रोकने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी ,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सभी स्वयंसेवकों ने उनके साथ प्रण लिया कि मास्क निरन्तर पहनेंगे ,सोशल डीस्टेंसिंग  का पालन करेंगे और जनजागरुकता  करके लोगो को कोविड के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार करेंगे। आयोजन के दौरान  अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीष सोनकर  जी ने एन०एस ०एस ० के वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रण हम अपनी और अपने परिवार के सुरक्षा हेतु ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र की सुरक्षा हेतु ले रहे । 
                   उक्त अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और पत्रकार  पंकज कुमार  मिश्रा जी ने कोरोना वॉरियर्स और एन एस एस वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे  आपकी ही नहीं अपितु हम सबकी  जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर करोना से लड़े और इसे रोकने हेतु संकल्पबद्ध हो । कार्यक्रम के  आयोजन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयसेवकों ने मास्क लगाकर प्रतिज्ञा लिया और आस पास के लोगों को भी प्रतिज्ञा  कराकर कोविड के खिलाफ लड़ने हेतु  संकल्प दिलवाया ।  कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक और मनिवज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र दुबे जी ने किया  । इस पूरे प्रतिज्ञा  कार्यक्रम का आयोजन डॉ अशोक श्रोती रीजनल डायरेक्टर लखनऊ के निर्देशानुसार किया गया । इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक  डॉ राघवेन्द्र पांडेय , डॉ चित्रसेन गुप्ता अनुज कुमार शुक्ला इत्यादि, एवं एन एस एस के  सुप्रिया मौर्य ,  स्वेता सिंह, प्रिंस दूबे , आदि छात्र छात्रा  उपस्थित रहे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم