लोकतंत्र रक्षक सेनानी वरिष्ठ अधिवक्ता-रामबाबू त्रिवेदी जी का लंबी बीमारी के चलते निधन!
आर्यन तिवारी उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:पिपरौली शिव निवासी रामबाबू त्रिवेदी (लोकतंत्र रक्षक सेनानी वरिष्ठ अधिवक्ता)- न्यायालय इलाहाबाद का लंबी बीमारी के दौरान दिनांक 18/09/2020 को निधन हो गया!त्रिवेदी जी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू नेता अध्यापक व इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता रहे व उनकी पुत्री आभा त्रिपाठी जो कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता थी, उनका 18 मार्च/2020 को आकस्मिक निधन हो गया था जिसके चलते त्रिवेदी जी का स्वस्थ बिगड़ने लगा, उसके उपरांत त्रिवेदी जी लंबी बीमारी से ग्रसित होकर, उन्होंने अपने पीछे शोक संतप्त परिवार व दुनिया को अलविदा कह चले उनके अकस्मिक घटना की जानकारी मिलते ही घर परिवार व क्षेत्र के लोगो मे शोक की लहर दौड़ पड़ी, हाइकोर्ट में कार्यरत होने के बाद घर वापस आने पर उन्होंने गरीब व असहाय लोगो की भरपूर मदद की जिसमे वो लोगो के बीच अपने लगातार नेक कार्यों को लेकर चर्चित रहे।इन्ही नेक कार्यो को लेकर लोगो के दिलो में सदैव यादगार रहेंगे
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know