Top News

कुपोषण से सुपोषण की ओर ले जाता किचन गार्डन

कुपोषण से सुपोषण की ओर ले जाता किचन गार्डन

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस
 एसोसिएशन
औरैया:अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक खाना यानि हरी सब्जियों का सेवन जरूरी है। खनिज तत्वों से भरपूर ये सब्जियां शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करती हैं। इसलिए ताजी हरी सब्जियों के लिए आप घर में खाली पड़ी जगह में ही किचन गार्डन बनाकर मौसमी व पसंदीदा सब्जियां उगा सकते हैं। गार्डन में टमाटर, मिर्च, पुदीना, हरा धनिया आदि लगा सकते हैं। पोषण माह के दौरान घर में किचन गार्डन से पौष्टिक आहार का संदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जा रहा है।
सितंबर पोषण माह के रूप में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जा रहा है। हर दिन की गतिविधि शासन द्वारा निर्धारित है। इसका उद्देश्य शून्य से पांच साल तक के बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं के कुपोषण को प्रभावी ढंग से दूर करना है, ताकि कुपोषण से होनी वाली बीमारियों व मृत्युदर को कम किया जा सके। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत औतों के गांव पुरवा भूपत में धात्री माता उपासना के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी, आशा उमा देवी और इंद्रावती के सहयोग से किचन गार्डन तैयार किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم