*मजदूरों के जॉब कार्ड से फर्जी तरीके से निकले पैसे*
ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी जालौन
माधौगढ़ (जालौन) - विकास खण्ड माधौगढ़ के अन्तर्गत ग्राम रुद्रपुरा के मजदूरों ने एसडीएम सालिकराम को ज्ञापन सौपते हुए न्याय की गुहार लगायी है ।
मजदूरों का कहना है कि ग्राम पंचायत रुद्रपुरा में मनरेगा के तहत हम मजदूरों ने 65 दिन कार्य किया था जिसमें हम लोगों का भुगतान नही किया गया इस बात को लेकर पंचायत मित्र व सचिव से भी कह चुके है लेकिन हम मजदूरों का भुगतान नही किया गया तथा फर्जी जॉब कार्ड लगाकर सारा पैसा निकाल लिया गया हम मजदूरों की स्थिति बहुत ही दयनीय है एक अोर देखा जाये तो हम मजदूरों का परिवार भी भुखमरी की कगार पर है जिसको लेकर टिंकू कुमार , वीर सिंह , शंकर लाल , कमल , रिंकी देवी , राज कुमारी , सोमवती , सुनीता देवी , राधेश्याम , पूनम , धर्मेन्द्र , मनोज कुमार , निर्मला , महेन्द्र कुमार , काली चरण , सगुना देवी अन्य मजदूरों ने एसडीएम के आगे न्याय की गुहार लगायी है जिसको लेकर एसडीएम ने मजदूरों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कर निस्तारण किया जायेगा ।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know