उत्तर प्रदेश न्यूज21ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया ब्लाक परिसर में खड़ी एक लग्जरी कार की तलाशी के दौरान पांच पांच सौ के नकली नोट मिले हैं। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेते हुए मौके से दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लग्जरी कार एक प्रधान की बताई जा रही है।
सोमवार की शाम लगभग छह बजे इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज एसआई कालीचरन ने जानकारी मिलने के बाद सदर ब्लॉक परिसर में पहुंचकर वहां खड़ी एक लग्जरी कार की तलाशी ली। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने कार के अंदर रखे एक गत्ते को खोला। जिसमें भरे मास्क के नीचे पुलिस ने कागजों में पैक पांच-पांच सौ रुपए की छह गड्डियां बरामद की। साथ ही मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। बरामद नोटों की कोतवाली पुलिस द्वारा कराई गई गिनती में लगभग दो लाख ६० हजार रुपए होने की बात कही है। इसके अलावा पुलिस ने लग्जरी कार को भी कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया।लग्जरी से पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उन लोगों से पूछतांछ करने में लगी हुई है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
पुलिस ने ब्लॉक के पास खड़ी कार से कुछ नोट बरामद कि
ए है। ये नकली हैं या असली इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही हकीकत सामने आएगी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
ए है। ये नकली हैं या असली इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही हकीकत सामने आएगी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सुरेंद्र नाथ, सीओ सिटी

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know