एडीएम एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी गण
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:देश के 78 प्रतिशत नागरिकों का शोषण करने वाला एससी एसटी एक्ट संशोधन 2018 के बाद इस एक्ट के बढ़ रहे दुरुपयोग के विरोध में एवं इसका दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन करने के लिए जन जागरण समिति द्वारा हर माह की 19 तारीख को दिए जाने वाले धरने के क्रम में शनिवार 19 सितंबर 2020 को 25 वां ज्ञापन भारत के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 9 सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह को सोंपा गया। मांग पत्र में एससी एसटी एक्ट की समीक्षा करने एवं इसका दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन करने , समान नागरिक समान अधिकार के तहत हर जाति और धर्म के लोगों को सम्मानित जीवन जीने समान प्रताड़ना पर समान आर्थिक सहायता प्राप्त कराने जनवरी 2016 के बाद इस एक्ट के अंतर्गत अब तक लिखाये गये मुकदमों की विशेष जांच दल द्वारा जांच कराये जाने , फर्जी मुकदमें लिखाकर प्राप्त की गई सरकारी धनराशि को वापस लेने एवं इस एक्ट का दुरुपयोग कर झूंठी रिपोर्ट लिखाकर प्रताड़ित किये गये व्यक्ति को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की गई है। समिति के मीडिया प्रभारी राम नरेश तिवारी ने बताया कि जब तक इस एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए कोई संशोधन नहीं हो जाता है , तब तक हर माह की 19 तारीख को यह धरना दिया जाता रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि मान सम्मान का जीवन जीने एवं आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मान सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए इस एक्ट का विरोध शांतिपूर्ण , संवैधानिक तरीके से करते रहें। अगले अक्टूबर माह की 19 तारीख को जिला मुख्यालय ककोर जिला औरैया पर प्रातः 10 बजे जिला अधिकारी औरैया को ज्ञापन दिया जाएगा। सभी लोग कोरोना संक्रमण के दौरान सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुये निश्चित समय पर मुख्यालय पहुंचने का कष्ट करें। शनिवार को ज्ञापन देते समय महेश पांडे , गिरीश सिकरवार , बलराम भदौरिया , सुरेश सिंह राजपूत , राम रतन पाल , सुरेश सिंह राजावत , कमलेश नारायण द्विवेदी , राम नाथ त्रिपाठी , राज कुमार तिवारी व सुजीत सिंह राजपूत मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जन जागरण समिति द्वारा अजीतमल में उप जिलाधिकारी रमापति राम को रितेश पांडे , राम दत्त शर्मा , हरेंद्र सिंह , प्रमोद कुमार एडवोकेट नरेश दुबे एडवोकेट , गोविंद दीक्षित एडवोकेट , कैलाश त्रिपाठी बृजपाल सिंह एडवोकेट , नागेंद्र प्रताप एडवोकेट , अरविंद सिंह सेंगर एडवोकेट , विष्णुदास चौधरी एडवोकेट , अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने ज्ञापन सौंपा। बिधूना में तहसीलदार गीतम सिंह को विपिन यादव पूर्व सभासद , अवनीश पांडे , राम रतन द्विवेदी एवं कपिल दुबे ने ज्ञापन सौंपा। औरैया में प्रशासनिक अधिकारी कमलेश बाबू को देवेंद्र गुप्ता , प्रियंका पाल सिंह सचिव , सुरेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट , अविनाश पाठक , धर्मवीर त्रिपाठी एडवोकेट , रवि शंकर एडवोकेट , अरुण पांडे एडवोकेट व आदेश त्रिपाठी एडवोकेट ने ज्ञापन सौंपा। विकास खंड कार्यालय एरवा कटरा में एडीओ पंचायत अतुल कुमार त्रिपाठी को नारायण सेवक गुप्त , सुभाष चंद्र सक्सेना , प्रभाकांत दुबे , बृजेंद्र श्रीवास्तव , भद्र देव आर्य , सुभाष चन्द्र गुप्त ने ज्ञापन सौंपा। भाग्य नगर में बीडीओ को बाल कृष्ण मिश्र , दीपू राजपूत , मंगल सिंह , राम प्रताप , राजेश शर्मा , शिवम त्रिपाठी , कपिल दुबे , प्रखर वर्मा व अमन शुक्ला ने ज्ञापन सौंपा। अछल्दा ब्लाक में दंगल सिंह भदौरिया , अखिलेश शर्मा , राज कुमार बाथम , अनमोल , भगवान दास , अमृत कुमार व सुमित तिवारी ने ज्ञापन सौंपा। सहार में अमन मिश्र , अंजुल तिवारी , नीरज तिवारी , हर्ष कुमार , प्रशांत पोरवाल , पीयूष शुक्ला व अविनाश सविता ने ज्ञापन सौंपा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know