वाहन स्वामियों का रजिस्टर में दर्ज होगा नाम, मिलेगा कोड नंबर
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
तहसील परिसर, सीएचसी परिसर और बैकों से आए दिन की बाइक और साइकिल चोरियों को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की है। अब तहसील परिसर में आने वाले वाहन स्वामियों को अपना नंबर दर्ज कराना होगा। उन्हें कोड नंबर दिया जाएगा। जब वह अपना वाहन वापस लेकर लौटेंगे तो वह कोड नंबर गेट पर मौजूद खाकी को बताना होगा। तभी उन्हें वाहन वापस लेकर जाने दिया जाएगा। कोड न बताने पाने पर उसे बैठा लिया जाएगा।कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तहसील परिसर में आने वाले वाहन स्वामियों को रजिस्टर में नाम व नंबर अंकित कराना होगा। साइकिल स्वामियों को भी नाम अंकित कराना होगा। इसके बाद वाहन स्वामियों को कोड नंबर दिया जाएगा। उसके बाद ही तहसील परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। वापस आने पर वाहन स्वामी को कोड नंबर बताना होगा। कोड नंबर न बता पाने की स्थिति में वाहन सहित उसे बैठा लिया जाएगा। सभी कागजातों और जरूरी जांचों के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। इससे वाहन चोरियों पर लगाम लगेगी। अभी यह शुरूआत तहसील परिसर से की है। शीघ्र ही सीएचसी परिसर में भी यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। साथ ही तहसील परिसर में सीसीटीवी कैमरों लगवाए जाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया गया है, ताकि वाहन चोरियों को पूरी तरह से रोका जा सके।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know