Top News

रेलवे पुल के दायरे में आ रहे भवन स्वामियों की धड़कन बढ़ी

रेलवे पुल के दायरे में आ रहे भवन स्वामियों की धड़कन बढ़ी
नवनीत पोरवाल आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

अछल्दा (औरैया):अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर फुट ओवरब्रिज बनने की कवायद तेज हो रही है। यह ओवरब्रिज हरीगंज में रेलवे क्रासिंग से उठकर रेलवे स्टेशन से यू टर्न लेकर सराय बाजार में उतरेगा। ओवरब्रिज के दायरे में आठ दशक पुराना हनुमान मंदिर के अलावा तमाम लोगों के मकान भी आ रहे हैं। ऐसे में तिनका-तिनका सहेजकर आशियाना बनाने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। लोग खौफजदा है कि कहीं उनका मकान भी न टूट जाए।अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग (13 बी) पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए बाईपास बनाए जाने का नक्शा पास हो चुका है। इसके लिए काम भी शुरू हो चुका है। इसके लिए विद्युत विभाग को भी लाइन शिफ्ट करने के लिए जेई को पत्र दिया गया है।वहीं, नहर बाजार नेविलगंज, हरीगंज से आवागमन बना रहे और सब्जी मंडी, गल्ला मंडी और थाना, अस्पताल से लोगों का जुड़ाव बना रहे, इसके लिए रेलवे क्रासिंग से ही एक फुट ओवर ब्रिज प्रस्तावित है। यह ओवरब्रिज हरीगंज में बने मंदिर के पीछे पश्चिम दिशा में रेल लाइन के समानांतर 80 मीटर बनकर और रेलवे स्टेशन से यू टर्न लेता हुआ 13 बी क्रासिंग सराय बाजार में उतरेगा। इसके बीच में आने वाले सभी निर्माण को हटाया जा सकता है। वहीं, रेलवे क्रासिंग स्थित हरीगंज में लगभग 80 साल पुराना हनुमान मंदिर बना हुआ है। इसका जीर्णोद्धार भी रेलवे पुलिस ने रुकवा दिया। आरपीएफ का कहना है कि पुल के दायरे में यह मंदिर भी आ रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم