गालीगलौज का ऑडियो वायरल, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, डीआईजी ने की कार्रवाई
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
कानपुर:घर के बाहर खड़ी वैन को सोमवार देर रात देखने पहुंचे वाहन स्वामी से गोविंदनगर की मिल्क बोर्ड चौकी के इंचार्ज आनंद पांडेय ने अभद्रता की। आरोप है कि उन्होंने गालीगलौज भी की। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।13 ब्लॉक गोविंदनगर निवासी शेखा सरोज ने बताया कि घर संकरी गली में है। इस कारण अपनी वैन थोड़ा दूर खड़ी करते हैं। पहले भी उनका लोडर चोरी हो चुका है। इस कारण रात करीब एक बजे वे अपनी वैन देखने निकले।
तभी चौकी इंचार्ज वहां से गुजरे और उसे रोककर गालियां देने लगें। शेखा अपने जीजा से फोन पर बात कर रहा था। इस कारण दोनों की बातचीत रिकार्ड हो गई। ऑडियो मंगलवार सुबह वायरल होने पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई हो गई।पुलिस चौकी के पास महिला से चेन लूट
किदवईनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने मंगलवार को लाल कॉलोनी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर ऊषा चौबे की चेन लूट ली। रेलवे से सेवानिवृत्त भइयालाल की पत्नी ऊषा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे दुकान से सामान लेने गई थीं। लौटते समय काली बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उनकी चेन झपट ली। पास में लगे कैमरे में लुटेरे कैद हुए हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know