उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलगंवा निवासी गांव के ही सरकारी राशन विक्रेता दलवीर सिंह के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने कालाबाजारी का मामला कोतवाली में दर्ज कराया है। यह मामला, एक शिकायत पर जांच करने के बाद मिली सत्यता के आधार पर दर्ज कराया गया हैै। आरोप है कि अन्य खाद्यान्नों के साथ साथ राशन डीलर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गराबों को निशुल्क वितरित किया जाने वाले चना भी हजम कर लिया। क्षेत्र के ग्राम मलगंवा निवासी दलवीर सिंह पर दो गांवों मलगंवा व ग्राम गौहानी खुर्द का सरकारी राशन डीलर का चार्ज भी है। ग्राम गौहानी खुर्द निवासी एक महिला द्वारा, राशन डीलर की घटतौली की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर द्वारा जांच की गयी। अनियमितता पाये जाने की सत्यता पर पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि मलगंवा निवासी दलवीर सिंह, मलगंवा व गौहानी खुर्द का सरकारी राशन डीलर है। मलगंवा में ही पूरा स्टॉक रखकर वहीं से दोनों गांव के लोगों को राशन वितरित करता था। घटतौली और कालाबाजारी की शिकायत मिली थी। इस पर मलगंवा स्थित उसके स्टोर पर जांच की गयी थी। जहां स्टॉक से मिलान करने पर 45 कुन्तल गेहूॅ, 27 कुन्तल चावल, व 6 कुन्तल से अधिक चना (कुल 145 बोरी) खाद्यान्न कम मिला। उसके खिलाफ कालाबाजारी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज करा दिया गया है। साथ ही गौहानी खुर्द का गौहानी कलां में तथा मलगंवा का ग्राम अमावता में राशन डी
लर के यहां संबद्धीकरण कर दिया गया है। कोविड-19 और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत दिया जाने वाला निशुल्क खाद्यान्न में घटतौली और कालाबाजारी पाये जाने पर किसी भी राशन डीलर को बख्शा नही जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लर के यहां संबद्धीकरण कर दिया गया है। कोविड-19 और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत दिया जाने वाला निशुल्क खाद्यान्न में घटतौली और कालाबाजारी पाये जाने पर किसी भी राशन डीलर को बख्शा नही जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know