Top News

वाहनों की रफ्तार से आए दिन छिन रही लोगों की जिंदगी

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की हुई मौत-----

!! वाहनों की इतनी रफ्तार रहती है राह में चलने वाली लोगों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है!!

क्राइम रिपोर्टर सौरभ त्यागी जालौन

कुठौन्द जालौन
20 सितंबर उरई औरैया मार्ग स्थित नहर कोठी के पास साइकिल से कुठौन्द निवासी रामनाथ पुत्र गंगादीन पाल उम्र लगभग 65 वर्ष अपने खेत की रखवाली करने के लिए जा रहे थे तभी लगभग सुबह 7:00 बजे अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर तेज गति से आ रहा था जिसने किसान को टक्कर मारकर दी और रफूचक्कर हो गया जिसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को प्राप्त हुई
।कि तुम्हारे घर के सदस्य का एक अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेंट हो गया है उसी समय मृतक के लड़के प्रमोद कुमार पाल ने आकर देखा तो घटनास्थल पर ही रामनाथ पुत्र गंगादीन पाल की मृत्यु हो चुकी थी जिसकी सूचना थानाध्यक्ष कुठौन्द को लिखित प्रार्थना पत्र देकर एक्सीडेंट की सूचना दर्ज करने की मांग की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم