Top News

*डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देने जाते ग्रामीण*

दबंगों ने मनरेगा मजदूरों को भगाया डीएम से शिकायत

उत्तर प्रदेश न्यूज 21
औरैया:विकासखंड भाग्यनगर थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम गौरी गंगा प्रसाद की प्रधान एवं ग्रामीणों ने गुरुवार को ककोर मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों ने संपर्क मार्ग पर मनरेगा मजदूरों को गाली- गलौज कर भगा दिया।  इसके साथ ही संपर्क मार्ग को काटकर अपने खेत में मिला लिया। इसके साथ ही उन लोगों ने धमकी दी है।
विकासखंड भाग्य नगर क्षेत्र के ग्राम गौरीगंगा प्रसाद के बाशिंदों ने गुरुवार को ककोर मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी अभिषेक सिंह  को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि बुद्ध सिंह के घर से धरिया तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कुछ लोगों ने गाली - गलौज कर भगा दिया, और संपर्क मार्ग को काटकर अपने खेत में मिला लिया। तथा धमकी देते हुए कहा कि चाहे कुछ भी हो यदि कोई काम करने के लिए आया तो वह लोग फावड़े से काट डालेंगे। उक्त लोग सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं। ऐसी स्थिति में उपरोक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। प्रार्थना पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान शीला देवी के अलावा ग्रामीण आलोक कुमार , मोनू मेट , महासिंह , शिव सिंह , ऊदल सिंह , ध्रुव लाल , केहरि सिंह , नंद कुमार , बृजेश कुमार व प्रधान पति किशोर सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم