अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे जहां फांसी पर लटका उसका शव देखा। सास व देवर को जानकारी दी गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
कन्नौज:ग्राम नजरापुर निवासी कमल सिंह ने अपनी 24 वर्षीय पुत्री श्वेता देवी की शादी पांच वर्ष पूर्व फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी छिददन सिंह चौहान के पुत्र महेश सिंह चौहान के साथ की थी। मृतका का पति व ससुर गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर मृतका श्वेता देवी अपनी सास रानी देवी व देवर तथा चार वर्सीय पुत्र विशाल के साथ रहती थी। बुधवार की शाम सास व देवर विकास खेतों पर जानवरों को चारा लेने के लिए गए हुए थे। मृतका अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ घर पर अकेली थी। अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने घर के अंदर बने बरामदे में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पुत्र के चीखने चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण आ गए। जिन्होंने सास व देवर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सास व देवर ने मृतका के पिता, भाई व पति को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ आजीतमल कमलेश नारायण पांडेय, थानाध्यक्ष राजेश सिंह के साथ में घटना स्थल पर पहंुचे। जहां पर जांच पड़ताल करने के वाद फोरेंसिक टीम को सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष के लोग नही आये थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know