Top News

भाजपा की जालौन ई बुक का विमोचन और जिला बैठक का आयोजन हुआ

ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज़21

 जालौन उरई। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर आधारित सेवा ही संगठन भाजपा जालौन ईबुक का विमोचन और जिला बैठक का आयोजन आज वर्चुअल तरीके से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना जी ने की जबकि मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी उप्र सरकार में उच्च शिक्षा प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री नीलिमा कटियार एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सेवा ही संगठन ईबुक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीजान से जुटकर जरूरतमंदों की सेवा की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का यह सेवा कार्य अविस्मरणीय मिशाल है। इन सेवा कार्यों का ईबुक के माध्यम से संचालन किया गया। आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने वर्चुअल जिला बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा 9 सिंतरब से प्रत्येक विधानसभा वार सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजकों का अभ्यास वर्ग संपन्न होगा। 14 से 20 सितंबर के बीच प्रधानमंत्री के सत्तरवें जन्मदिवस के अवसर पर संगठन द्वारा प्रत्येक दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जबकि 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक के कार्यक्रमों को आत्मनिर्भर संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। वर्चुअल कार्यक्रम में सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, विधायक कालपी नरेंद्र पाल सिंह जादौन सहित सभी मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم